लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
टीकमगढ़ पुलिस ने किया अन्तराजीय वाहन चोर गैंग का खुलासा
17 मोटरसाइकिल एक टेक्टर आरोपियों के पास से हुआ जब्त
उ. प्र. एवं म.प्र. के सदस्यों
का संगठित गिरोह द्वारा छतरपुर, शिवपुरी, झाँसी, ललितपुर सहित उ. प्र. एवं म.प्र. के कई जिलों में चोरी की घटनाओं को दे रहा था अंजाम
पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुए साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनसे सख्ती से पूंछताँछ कर कुल 17 मोटरसाइकिलें बुलेट, अपाचे, हीरो होंडा आदि कंपनियों की बरामद की गई। साथ ही आरोपियों से थाना देहात अंतर्गत हुई ट्रेक्टर चोरी एवं थाना कोतवाली अंतर्गत महिला के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया गया है