महमूरगंज में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली फायर फाइटिंग सिस्टम की पोल खुली
इस घटना ने महमूरगंज की पॉश बिल्डिंगों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने सिद्ध कॉम्प्लेक्स और विराट विला के प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अगर इन बिल्डिंगों के फायर सिस्टम सक्रिय होते तो आग को जल्दी बुझाया जा सकताफायर ब्रिगेड की मुस्तैदी और समस्याएं
आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने एक साथ मोर्चा संभाला, लेकिन पानी की कमी के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। फायर ब्रिगेड जब पानी भरने के लिए टीसीएस (सिद्ध कॉम्प्लेक्स) पहुंची, तो वहां का फायर सिस्टम खराब मिला। इसके बाद विराट विला अपार्टमेंट से पानी लेने का प्रयास किया गया, जहां संकीर्ण रास्तों, गाड़ियों की पार्किंग और टीवी केबल तारों की वजह से परेशानी हुई। अंततः किसी तरह पाइप जोड़कर **फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी भरा गया और सुबह 4:45 बजे आग पर काबू पाया गया।आग में टेंट हाउस का पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। इसके अलावा, मोहिनी कुंज बिल्डिंग में कई फ्लैटों के एसी, वाशिंग मशीन, बिजली के स्विच बोर्ड, मोबाइल, लैपटॉप, कपड़े, बिस्तर और दरवाजे-खिड़कियां भी जल गईं। पूरे इलाके में भयंकर दुर्गंध फैली हुई थी।
सत्या फाउंडेशन के संस्थापक सचिव, चेतन उपाध्याय ने बताया कि समय पर उचित संसाधन मिलते तो आग को जल्दी बुझाया जा सकता था।