ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 14 जीटीसी सुबाथू में एफएलएन जागरूकता कार्यक्रम एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
इस कार्यक्रम में कक्षा 1 और 2 के अभिभावकों को जागरूक किया गया, जबकि कक्षा 3 से 5 के छात्रों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत, मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) का मतलब है, बच्चों को पढ़ना-लिखना और अंकगणित सिखाना. यह नीति, प्रीस्कूल से तीसरे ग्रेड तक के बच्चों के लिए है. इसका मकसद, हर बच्चे को पढ़ने, लिखने, और अंकगणित में मज़बूती देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या आशा चौधरी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने प्रारंभिक साक्षरता और संख्यात्मकता कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एफएलएन
(आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता) पहल की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि यह बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना करने की मूलभूत क्षमताओं को विकसित करने में सहायक है। इस नीति को लागू करने के लिए, निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है. इस मिशन का मकसद, हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा देना है।
उपासना सागर और प्रीति अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया और अभिभावकों को शिक्षण विधियों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि अभिभावक बच्चों को घर पर प्रभावी ढंग से सीखने में कैसे मदद कर सकते हैं। भिभावकों को आधारभूत शिक्षा की समझ मिली और उन्हें घर पर बच्चों की सहायता करने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए।
कक्षा 3 से 5 के लिए आयोजित पीटीएम में अभिभावकों ने शिक्षकों से सीधे बातचीत कर अपने बच्चों की प्रगति, उनकी ताकत और सुधार के क्षेत्रों पर चर्चा की। इस सफल आयोजन ने विद्यालय और अभिभावकों के संबंध को और अधिक मजबूत किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्राचार्या आशा चौधरी के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में, प्राथमिक शिक्षिका उपासना सागर, प्रीति देवी एवम् प्रीति अग्रवाल द्वारा एफएलएन जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।