उरई(जालौन):
शादी के महज 48 घंटे बाद ही दुल्हन हुई घर से फरार प्रेमी संग रहने की जिद:
दुल्हन का पूर्व से ही चल रहा था प्रेम प्रसंग, दोनों थे एक दूसरे को समर्पित, मगर परिजनों ने समाज की लोक लाज को देखते हुए नही थी प्रेमी जोड़े की बात, शादी होते ही दुल्हन ने कर दिया विद्रोह और ससुराल से भाग गयी:
उरई। नवविवाहिता ने शादी के महज दो दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर घर से फरार हो गई निकिता विदाई के बाद 14 फरवरी को ससुराल पहुंची थी। जिसके बाद रात को ही पति से विवाद शुरू कर दिया। उसने पति से साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पूरी रात चले विवाद के बाद अगले दिन दुल्हन की मां को बुलाकर पंचायत हुई। जब दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी, तभी मां-बेटी मौका देखकर वहां से फरार हो गईं।
कुठौंद थाना क्षेत्र के निवासी लक्ष्मीकांत की शादी 13 फरवरी को छोटी सुरावली गांव की रहने वाली निकिता से केदार धाम मैरिज गेस्ट हाउस में संपन्न हुई थीपीड़ित पति लक्ष्मीकांत ने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर कुठौंद थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि अगर लड़की के परिजनों को उसके प्रेमी के बारे में पता था, तो उन्होंने शादी क्यों कराई और उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की। वह अब निकिता को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। लक्ष्मीकांत प्राइवेट नौकरी करके परिवार का खर्च चलता था। जबकि निकिता गांव में काम करती है। निकिता के पिता का निधन हो चुका है। जिसकी शादी उसकी मां मंजू ने की है। निकिता घर में सबसे बड़ी है। दोनों की शादी लगभग 8 माह पहले तय हुई थी। जिसमें दोनों के रिश्तेदार जालौनी माता मंदिर पर गए हुए थे। यहीं पर दोनों के रिश्ते की बात पक्की हुई थी।लक्ष्मीकांत ने बताया कि 14 फरवरी को शादी के बाद जब निकिता की विदाई कराने के बाद घर ले गए। इसके बाद घर पर पूजा अर्चना कार्यक्रम के दौरान निकिता ने पूजा की सभी रस्म करने से मनाकर दिया। साथ ही घर पर हंगामा किया। निकिता ने कहा कि उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की गई है। वह शादी नहीं करना चाहती थी। इस दौरान उसके प्रेमी का नाम भी सामने आया है। वह बार-बार दीपक के साथ रहने की बात कह रही थी। इसके बाद निकिता की मां को बुलाकर समझाया गया। पुलिस को भी बुलाया गया, जहां पुलिस वालों के सामने भी उसने साथ रहने से मनाकर दिया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ चली गई।
कुठौंद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीत मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई- जालौन)उ.प्र.