भारतीय किसान संघ जिला कन्नौद द्वारा सभी तहसीलों में ज्ञापन सोपा गया
कन्नौद से संवाददाता ओम प्रकाश टांडी की रिपोर्ट
कन्नौज :भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत द्वारा प्रांत की सभी तहसीलों में एक साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया इसी कड़ी में जिला कन्नौद द्वारा चारों तहसीलों में कन्नौद, खातेगांव ,सतवास, और हरण गांव में सभी तहसील केंद्रौ पर कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सोपा गया, ज्ञापन मे सरकार से मांग करी की, भारतीय किसान संघ विकास विरोधी नहीं है ,लेकिन खेती किसानी का विनाश करने वाले विकास का भी विरोध करता है, इंदौर में आउटर रिंग रोड के लिए जो किसानो कि बिना सहमति के जो सर्वे चालू किया है उसे तुरंत रोका जाए, पिछले 12 वर्ष से अभी तक गाइडलाइन नहीं बढ़ाई गई है उसे 20% प्रतिवर्ष के हिसाब से बढ़ाई जाए एवं नई गाइडलाइन के अनुरूप उसका चार गुना मुआवजा दिया जाए, उपरोक्त न्याय उचित बिंदुओं पर सरकार गंभीरता से निर्णय नहीं लेती है, तो भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत प्रत्येक तहसील पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाद्य होगा, इस दौरान कन्नौद जिला के चारों तहसीलों के तहसील प्रभारी एवं अध्यक्ष मंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे