युवाओं को संस्कृति से दूर,कब लगेगी लगाम..
आजकल सोशल मीडिया का उपयोग बड़े से लेकर छोटे तक सभी कर रहे हैं। किसी आ भी सोशल मीडिया मंच चाहे वह यूट्यूब हो या इंस्टाग्राम, वीडियो स्क्राल करते ही अश्लील सामग्री आसानी से देखने को मिल जाती है। इसका नतीजा यह है कि लड़कियां भी गाली-गलौच करती नजर आ रही हैं! ‘वेब सीरीज’ में भी अश्लीलता परोसी जा रही है!कई बड़े यूट्यूबर और ‘इंफ्लुएंसर’ भी अश्लील हास्य परोस कर गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। गौरतलब है कि हमारे देश की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से होती है। ऐसे में इस तरह की सामग्री बच्चों से लेकर युवाओं को संस्कृति से दूर ले जा रही है! समाज में भी गलत संदेश जा रहा है! दुखद है कि लोग वैसा ही व्यवहार करने लगे हैं। सरकार को अश्लीलता फैलाने वाली सामग्री पर रोक लगाने के साथ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़