खबर सहारनपुर से
पवित्र माह रमज़ान की आमद को देखते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने पुल कंबोह से बंजारा के पुल वाला कवर बड़ा नाला सड़क के दोनों और के छोटे नाले,बूढ़ी माई से मचायरण होकर अंसारी चौक तक के दोनों और के नाले और अंसारी चौक से कारगिल गेट वाले नाले को मशीनों/लेबर से साफ करवाना करवाया शुरू बोले मंसूर आम जन को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दिलवाना उनका मकसद है!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने निगम द्वारा छोटे बड़े नालों की सफाई युद्धस्तर पर करवानी शुरू करवा दी पार्षद मंसूर बदर ने कमिश्नर सहारनपुर मंडल को मिलकर बताया था कि 1 मार्च से माहे रमज़ान माह है और 14 मार्च को होली पर्व है उससे पहले नाला नाली सफाई अभियान शुरू करवाया जाए आज पुल कंबोह का सड़क के बीच वाला बड़ा नाला और सड़क के दोनों और के छोटे नाले और बूढ़ी माई से मचायरण होकर अंसारी चौक तक के दोनों और के बने rcc नालों की और अंसारी चौक से कारगिल गेट की एक साइड के नाले की सफाई निगम की मशीनों और लेबर से शुरू हो गई पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा सुविधा लोगो को दिलाना है उन्होंने आयुक्त सहारनपुर मंडल मेयर डॉक्टर अजय सिंह और नगर आयुक्त संजय चौहान का लोगो की और से शुक्रिया अदा किया इस मौके पर नय्यर जुबैरी,हादी ज़ुबैरी,शाह हारून जुबैरी, मुकर्रम जुबैरी, फैसल जुबैरी,शोएब सलमानी,बबलू जुबैरी,सुहेल,मामू खलीक,हाजी यूसुफ,मुखिया रशीद,फरीद अब्बास,तंजीम बक्शी,बबलू अंसारी,दिलशाद,इमरान मंत्री,बिलाल अंसारी,फरीद सलमानी मौजूद रहे!
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़