तीसरी मंजिल से सड़क पर गिरा लड़का, हालत गंभीर, राहगीरों ने अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी।
संवाददाता अनूप सारस्वत,
इंडियन टीवी न्यूज़,
मुरादाबाद। शहर में एक युवक मकान की तीसरी मंजिल से सीधा नीचे आ गिरा हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई है घटना के समय का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक काफी देर तक सड़क पर इसी हालत में पड़ा नजर आ रहा है बाद में आसपास के लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया यह घटना मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र के भट्टी स्ट्रीट की है घटना 5 दिन पुरानी बताई जा रही है जो कि तड़के करीब 4:00 हुई पूरा मामला गलशहीद के भट्टी स्ट्रीट इलाके का है घटना की सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि युवक के गिरने से 2 सेकंड पहले उसका मोबाइल फोन सड़क पर गिरता है इसके बाद युवक नीचे आकर गिरता है सड़क पर गिरते ही वह गंभीर रूप से जख्मी हो जाता है और वहीं पड़ा रहता है फुटेज में दिख रहा है कि युवक पीठ के बल सड़क पर गिरता है काफी देर तक युवक इसी हालत में सड़क पर पड़ा रहता है इसके बाद आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ती है जिसके बाद पड़ोसी उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाते हैं पूरी घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को भी दी है युवक यहां एक तीन मंजिला मकान पर किस इरादे से चढ़ा था इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कुछ लोगों। का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से यहां घुसा था लेकिन तीसरी मंजिल पर अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा, हालांकि मकान मालिक की ओर से अभी तक इस बारे में कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई है युवक मुगलपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसके परिजन भी उससे मिलने अस्पताल पहुंच गए हैं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट ।