डायपर व्यापारी से नौकर ने ठगे ₹80000, शिकायत करने पर छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी,
ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत,
इंडियन टीवी न्यूज़
मुरादाबाद। शहर में डायपर व्यापारी को झांसा देकर 77500 की ठगी कर ली गई पीड़ित व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी आरोपीयों ने साजिश के तहत पीड़ित के खिलाफ महिला से झूठी तहरीर दिलवा कर मुकदमे में फसाने की धमकी का दबाव बनाया, इसके बाद थाने में समझौता हो गया था अब पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है मामला थाना गलशहीद इलाके का है पीड़ित व्यापारी जुनैद नगीना बेबी डायपर्स के नाम से फर्म चलाते हैं पीड़ित का दिल्ली में भी कारोबार है शाकिब ने कुछ समय पहले अपने परिचित शाकिब को फर्म में रूपयों के लेनदेन का हिसाब रखने के लिए रख लिया था कुछ ही समय बाद शाकिब ने अपने दो बेटों अनस और अलफेज को भी दुकान में रख लिया था अचानक जुनैद की तबीयत खराब हो गई काफी समय तक उन्होंने दिल्ली में रहकर ही अपना उपचार कराया उनकी गैर मौजूदगी में पैसों के लेनदेन की पूरी जिम्मेदारी शाकिब पर छोड़ दी लेकिन आरोपियों ने उनकी गैर मौजूदगी में बेचे गए माल की रकम फर्म के खाते की जगह अपने खाते में ट्रांसफर कराते रहे इस तरह उन्होंने जालसाजी कर 77500 की उनके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया उपचार के बाद जब जुनैद ठीक हो गया और दिल्ली से वापस आए और आरोपियों से रूपयों का हिसाब किताब मांगा तो धोखा देने का मामला उजागर हुआ उन्होंने आरोपियों से रूपयों को देने को कहा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी इतना ही नहीं पीड़ित पर दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने एक महिला से छेड़छाड़ का झूठा शिकायती पत्र भी पुलिस को दिलवा दिया जिसके बाद थाने में समझौता हो गया था फिलहाल पुलिस ने पीड़ित जुनैद की तहरीर के आधार पर शाकिब, अलफेज, अनस और महिला नरगिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट ।