कलेक्टर संदीप माकिन ने सहारिया जनजाति वर्ग के आदिवासी युवा अजीत आदिवासी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में नियुक्ति दी।
ग्राम ललऊआ पोस्ट परासरी तहसील जिला #दतिया निवासी श्री अजीत आदिवासी पुत्र स्व. श्री मोहनलाल आदिवासी के द्वारा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था, कलेक्टर श्री माकिन ने संवेदना पूर्वक संज्ञान में लेते हुये परीक्षण उपरांत सहारिया युवा श्री अजीत को भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर नियुक्ति दी।