जिला ब्यूरो चीफ : शिशिर शर्मा ( सोनभद्र )
ओबरा,सोनभद्र।
बहुजन समाज पार्टी के नेता गोपाल कन्नौजिया अपने तमाम समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। ओबरा विधानसभा प्रभारी विवेक यदुवंशी की मौजूदगी में श्री कन्नौजिया को पार्टी में शामिल कराया गया। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने यशवंत गोड़ को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी। वहीं, गोपाल कन्नौजिया ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, महासचिव अमरनाथ यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुनील गोड़, प्रवक्ता रमेश वर्मा, शिक्षक सभा के त्रिरत्न शुक्लेश, नगर महासचिव सतेंद्र मोहन झा, शब्बीर अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।