नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग : दिनांक 02 मार्च 2025 को झामुमो हजारीबाग का प्रखंड सम्मेलन स्नो वैली मैरेज हाल हजारीबाग में संपन्न हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षा पूर्व जिला सचिव सह संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो एवं मंच संचालन पूर्व कोषाध्यक्ष नईम रही ने की.
कार्यकम में उपस्थित मुख्य अतिथि बरकट्ठा के पूर्व विधायक प्रोफेसर जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन की उपज है झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अनेकों वीरों ने अपनी शहादत दी लाखों लोगों ने पुलिस के डंडे खाए तब हमें झारखंड अलग राज्य मिला है.
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिंदुस्तान में आज एक ऐसे नेता हैं जिनकी तारीफ आज पूरे देश में हो रही है. माननीय मुख्यमंत्री वादे ही नहीं उनको पूरा करने का दम भी रखते हैं जिस वजह से हमारी पार्टी का दायरा बढ़ता ही जा रहा है संजीव कुमार बेदिया ने कहा ही झामुमो पार्टी नहीं शिबू सोरेन जी का परिवार है जहां सारे लोग एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखते हैं. माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड चौमुखी विकाश की और अग्रसर है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झामुमो के केंद्रीय सचिव सह झामुमो हजारीबाग के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया पूर्व जिला सचिव सह संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो, पूर्व कोषाध्यक्ष नईम रही, युवा नेता गौरव पटेल झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्य कुर्बान अंसारी, वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी महताब हुसैन,इचाक प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश सचिव निसार अहमद, दारू प्रखण्ड अध्यक्ष छात्रधारी कुशवाहा, श्वेता तिवारी, तराना प्रवीण, कौसर जमाल, अजय साव, अशरफ खान, अभिषेक मेहता, मुकेश मेहता, प्यारी देवी, खलील अंसारी,सोहन मेहता, रणजीत मेहता, उमेश गुप्ता जिसमें सर्व सहमति से निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को सदर प्रखण्ड की जिम्मेदारी दी गई.
अध्यक्ष-रामकुमार मेहताउपाध्यक्ष-गणेश प्रसाद मेहता सचिव- बीरबल कुमार कोषाध्यक्ष-गुलाबदेव मेहता