नगर कोतवाली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए किया गया भंडाफोड़
खबर सहारनपुर मंडल से नगर कोतवाली थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में योग्य अनुभवी एवं निष्ठावान उपनिरीक्षक मोहित कुमार व उनकी टीम में उ0नि0 अभिषेक गुप्ता व हैड 0का0 नरेन्द्र सिंह, है0का0 मशकूर चौधरी, है0का0 रोहित तेवतिया,है0का0 अमित कुमार,का0 संदीप कुमार, का0 सैनी कुमार,का0 गगन कुमार, का0 रवि कुमार,का0 मनेन्द्र ने एक बार फिर अपनी योग्यता दक्षता का लौहा मनवाते हुए मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया बड़ा गुडवर्क
मुज़फ्फरनगर।डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में शहर कोतवाली थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा व उनकी टीम की भागदौड़ मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि छोटे से लेकर बड़ी घटनाओ पर अंकुश लगाना और बेहतरीन कार्यशैली का परिचय देते हए कम समय मे ही घटनाओ से पर्दा उठाकर बड़ी सफलता प्राप्त करना यही एक टीम वर्क भावना का ही कमाल हैं।शहर कोतवाली थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहित कुमार योग्य अनुभवी एवं निष्ठावान ने चार्ज लेते ही अब तक सराहनीय गुडवर्क का अंबार लगाते हुए बहुत अच्छे आयाम स्थापित किए हुए हैं और देर रात भी मोहित कुमार व उनकी टीम में उ0नि0 अभिषेक गुप्ता व हैड 0का0 नरेन्द्र सिंह, है0का0 मशकूर चौधरी, है0का0 रोहित तेवतिया,है0का0 अमित कुमार,का0 संदीप कुमार, का0 सैनी कुमार,का0 गगन कुमार, का0 रवि कुमार,का0 मनेन्द्र ने एक बार फिर अपनी योग्यता दक्षता का लौहा मनवाते हुए मुठभेड़ के दौरान 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी 02 बैटरी, 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र भी बरामद किये हैं।अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर नगर राजू कुमार साव के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनां 08/09.03.2025 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस की बामनहेड़ी वाले रास्ते पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 बादमाश घायल सहित कुल 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 02 बैटरी, 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।घटना का संक्षिप्त विवरण-थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बामनहेड़ी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किय़ा गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए मोटरसाइकिल को तेज गति से भगाने लगे । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर दोनो बदमाश मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे।पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बरामद बैटरी के सम्बन्ध में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उक्त बैटरीयां उनके द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना से चोरी की गयी थीं।घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम साहिल उर्फ राहुल पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना हाल पता– मौहल्ला जामियानगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर व (घायल) सलमान पुत्र लईक अहमद निवासी अजमत कॉलोनी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 02 बैटरी (थानाक्षेत्र बुढाना से चोरी की गयी )
01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल नं0 UP12 BU 2181 व 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया हैं।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़