19 मार्च को लगेगा फिर आलमपुर में खांडेरय मेघनाथ बाबा जतरा मेला
पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव जामली 8989573927
चिचोली विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम आलमपुर में विगत कई वर्षों से रंगपंचमी के अवसर पर खाडेरय मेघनाथ बाबा जतरा ( मेला) बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इस मेला में लगभग दर्जनों गांवों के लोग आते हैं विशेष रूप से आलमपुर जामली मोतीपुर गोधना टेकडी जाम डोलजाम धानियाजाम बालई चुनागोसाई खापा चुनाहजूरी ढौल ऊंचागोहान सीताडोगारी इमलीढाना हर्रावाडी एवं अन्य गांव से भी रिश्तेदार आते हैं रंगपंचमी के दिन खाडेरय मेघनाथ बाबा के पास मन्नतें मांगते हर वर्ष सैकड़ो लोगों का मनोकामना पूरी होती है मेला में सभी समुदाय के लोग
एक दुसरे को गुलाल लगाकर गले लगते हैं एवं मेला में गोंडी लोकनृत्य होता जिससे आकर्षण का केंद्र रहता है साथ में मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग चिचोली का बड़ा भूमिका रहता है दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं यह परंपरा कई वर्षों से चलते आ रहा है लेकिन महामारी कोरोना काल में मेला स्थगित किया गया था मेघनाथ बाबा जतरा मेला में आप सभी व्यापारी बंधुओं रिश्तेदारों का ग्राम पंचायत आलमपुर हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता है
निवेदन मेले में शराब पीकर ना आये और वाद विवाद ना करें शांति बनाए रखें ऐसा कहना मेला कमेटी का