निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र समाचार ब्युरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकालकर सोमवार को कलेक्ट पर किया गया विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी नामित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को देखकर बुलंद की गई आवाज।
वहीं जिला अध्यक्ष अनिकेत निषाद ने बताया
कि हम निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी की ओर ये मौग करते हैं की डॉ. आशीष द्विवेदी पुत्र संतोष द्विवेदी निवासी ग्राम सभा भीठारा, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश ने मछुआ समाज से आने वाली हमारी गौरव, बेटी, महिलाओं के शोषण के प्रति अपनी आवाज को बुलंद करने को लेकर रोल मॉडल, आत्मसम्मान के लिए विद्रोह की प्रतीक एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत, सामाजिक न्याय की प्रतीक, स्व मा. पूर्व सांसद बहन वीरांगना फूलन देवी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म (एक्स एक्स) के माध्यम से गंदी व भद्दी गालियां व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। उनके लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को बोलने से देश व प्रदेश में बसने वाले मछुआ समाज (निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, कहार, धीवर रायकवार, बाथम, तुरैहा, मझवार, भर राजभर) समेत अन्य सभी पिछड़ी व वचित समाज व महिलाओं में काफी आक्रोश है, जिससे हमारी भावनायें आहत हुई है. यह कृत्य अतिनिन्दनीय है। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी’ इसका पुरजोर विरोध करती है, निषाद पार्टी की जिला कमेटी आपसे उक्त किए गए कृत्य पर प्रथम दृष्टयता रिपोर्ट दर्ज कर, उचित कार्रवाई करने की माँग करती है।
आपसे निवेदन हैं की ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रथम दृष्टयता रिपोर्ट दर्ज कर, इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करे। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।