शंकरगढ़ पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार शातिर अपराधी गिरफ्तार पहुंचे सलाखों के पीछे
अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने से क्षेत्र की जनता होती है खुशहाल कुलदीप तिवारी
प्रयागराज संगम नगरी के तेजतर्रार फायर ब्रांड आईपीएस एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में यमुनापार में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शंकरगढ़ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार तिवारी द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई शंकरगढ़ पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार शातिर अपराधी अंशु विश्वकर्मा आशीष विश्वकर्मा रितिक विश्वकर्मा अनु विश्वकर्मा बता दें गिरफ्तार हुए आरोपी एक ही परिवार के लोग हैं पिता राकेश विश्वकर्मा निवासी बेनीपुर शिवराजपुर शंकरगढ़ बताया गया पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया गया मीडिया को जानकारी देते हुए

शंकरगढ़ थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कल देर रात आरोपियों ने योजना के तहत फोन करके पुलिस को सूचना दी शिवराजपुर छेतानी महाराज के पेट्रोल पंप के पास मेरा घर है सर हमारा भाई सुबह से घर नहीं आया हमारी सहायता की जाए सूचना मिलते ही सहायता के लिए फौरन शंकरगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद लड़कों से पूछताछ करने लगी समस्या पूछने पर चारों आरोपी पुलिस वालों को धक्का देते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करना शुरू किए बता दें विवाद इतना बढ़ गया कि शातिर आरोपियों ने अपना तमंचा निकालकर हत्या करने के प्रयास से सिपाहियों पर फायरिंग की लेकिन सिपाहियों ने होशियारी से धक्का दिया फायर ऊपर हो गया जिस वजह से दोनों सिपाहियों की जान बच गई वहीं घटना में एक सिपाही का हाथ फैक्चर हुआ है जिसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया वहीं आरोपियों द्वारा सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया कुलदीप कुमार तिवारी ने कहा इन शातिर आरोपियों खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है थाना क्षेत्र में इस तरह का गलत बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस टीम पर हमला करने वाले शातिर अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
पवन कुमार पाल
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
इंडियन टीवी न्यूज़