महारानी दुर्गावती स्थल पर दो-दिवसीय धर्माचार्य प्रशिक्षण शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन 22 मार्च से
दुद्धी सोनभद्र।महारानी दुर्गावती सेवा समिति मड़ैला महुआ मझौली द्वारा 22 मार्च से 23 मार्च को दो-दिवसीय धर्माचार्य प्रशिक्षण शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम महारानी दुर्गावती स्थल मझौली पर आयोजित किया जाएगा और इसमें समाज के बुद्धिजीवी, कर्मचारी, छात्र, समाजसेवी और प्रतिनिधि शामिल होंगे।
अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने प्रेस को इस कार्यक्रम की जानकारी दी और सभी से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम 22 मार्च को शाम 6 बजे तक चलेगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह