बीएसएफ अकादमी टेकनपुर मे सेनवोस्टो द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
जिला ग्वालियर
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव
दिनांक 17 मार्च से 18 मार्च 2025 तक बीएसएफ अकादमी टेकनपुर मे सेनवोस्टो द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का भबव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे कुल छः टीमों ने भाग लिया, जिसमे कुल 09 मैच खेले गये। जिसमे एसटीसी (STC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीओटी (COT) ने द्वितीय स्थान और आरजेआईटी (RJIT) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दिनांक 18 मार्च 2025 को क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश कुमार, महानिरीक्षक / संयुक्त निदेशक, सीमा सुरक्षा बल अकादमी, टेकनपुर तथा साथ मे श्री राजेश शर्मा महानिरीक्षक सीटीएसएस, श्री नारायण चन्द्र उपमहानिरीक्षक सीओटी, श्री जसवीर सिंह, उपमहानिरीक्षक अकादमी, श्री ए के आर्या, उपमहानिरीक्षक एफओएस एवं श्री जितेन्द्र गुप्ता, कमाडेन्ट / कार्यवाहक उपमहानिरीक्षक सेनवोस्टो उपस्थिति रहे। मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश कुमार ने विजेता टीमों को ट्राफी और पुरूस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की तथा टीम वर्क और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों मे खेल भावना विकसित करना और फिटनेस को बढ़ावा देना था। सभी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।