डीएलसी पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह 25 मार्च को
दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय डीएलसी पब्लिक स्कूल दुद्धी में 25 मार्च को विद्यालय का वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 5 बजे से शुरू होगा और इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
डीएलसी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्रवण कुमार एवं प्रधानाचार्य रामानुज दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि वार्षिक समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों, शिक्षकों, और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां वे एक साथ मिलकर स्कूल की उपलब्धियों का जश्न मना सकेंगे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह