कसौली की नरेंद्र स्वीटस शॉप को ट्रिप अडवाइजर ने दिया एक्सीलेंस आवर्द 2015
कसौली के नरेंद्र साहु के बंद समोसे को लगती है भीड़
ट्रिप एडवाइजर एजेंसी ने दिया 2015 का एक्सीलेंस अवार्ड
ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,कसौली के मेण मार्केट मे नरेंद्र साहु स्वीटस दुकान के बंद समोसे के लिये खाली कसौली ही नही अपितु पर्यटकों की भी भीड़ लगी रहती है और यही कारण है की दुकान की पहचान कोई मोहताज की जरुरत नही है. क्योंकि जिसने एक बार कसौली मे उनकी दुकान के बंद समोसे खा लिये तो फिर हर कोई वापिस मुड़कर वही कहने के लिये आते है. गरीब हो या अमीर नरेंद्र साहु की दुकान के बंद समोसे व बंद जामुन खाये नही लौटता. ट्रिप एडवाइजर इंटरनेशनल एजेंसी ने इसे वर्ष 2015 के लिये एक्सीलेंस आवार्ड से सम्मानित किया है. नरेंद्र साहु ने बताया की उन्हें इसके बारे में पता ही नही था जब उन्हें ये सर्टिफिकेट डाक के माध्यम से मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा. टन्नू की दुकान पर स्थानीय लोग सहित पर्यटक तो बंद-समोसा व गरमा गर्म गुलाब जामुन, जलेबी खाने पंहुचते है ही लेकिन देश की जानी मानी हस्तियां भी टन्नू के बंद समोसे की दीवानी है. दुकान संचालक नरेंद्र साहु उर्फ टन्नू ने बताया की जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इलावा अभिनेत्री पूजा बेदी, क्रिकेटर व अभिनेता सलील अंकोला, अभिनेता आदित्य राज कपूर व महान एथलीट मिल्खा सिंह, कांग्रेस लीडर जगदीश टायटलर सहित अन्य दर्जनों हस्तियां यंहा के बंद समोसे का लुत्फ उठा चुकी है. उन्होंने बताया कि अभिनेता राहुल बोस जब भी कसौली में अपनी कोठी में आते है तो यंहा के गरमा गर्म गुलाब जामुन जरुर मंगवाते है. टन्नू की दुकान पर कई सेलेब्रिटियों की फोटो को लगे भी देखा जा सकता है. कसौली की इस मशहूर दुकान पर जो भी आया उसने इसकी सराहना जरुर की है. नरेंद्र साहु जिन्हें टन्नू के नाम से जाना जाता है बताते है की सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह जब भी कसौली आते थे तो उनकी दुकान से गुलाब जामुन मंगवाया करते थे. खुशवंत सिंह ने इसकी तारीफ अपने लेख में भी की थी और आज भी उस कटिंग को टन्नू की दुकान पर एंट्री पर लगे देखा जा सकता है. इसके अलावा भी अन्य लेखकों ने इस दुकान की तारीफ अपने लेखों में की है जिसके फलस्वरूप पर्यटक यंहा जरुर आते है. नरेंद्र साहु के अनुसार वे 1976 से कसौली में मिठाई की दुकान चला रहा है.