उरई(जालौन):
गाय ने दिया विचित्र बछिया को जन्म बछिया के हैं तीन आंखें और दो सिर:
दूरदराज से दर्शनार्थियों का लगा तांता:
जगम्मनपुर, रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बहराई में एक गाय ने विचित्र आकृति की बछिया को जन्म दिया है। नवजात अद्भुत बछिया को देखने की लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। प्राप्त विवरण के अनुसार रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बहराई में रविवार को सुबह लगभग 7:00 बजे शिवराम सिंह जादौन की गाय ने दो मुंह व तीन आंखों वाली विचित्र आकृति की बछिया को जन्म दिया ।आश्चर्यजनक यह है कि इस बछिया की दोनों मुंह एवं तीनों आंखें सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं । इस विचित्र आकृति की नवजात बछिया को देखने के लिए आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटकर उसकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक टीम एवं एंबुलेंस को बुलवाया है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश