नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
VBU के डॉ. सुकल्याण मोइत्रा बनें सांसद प्रतिनिधि
हजारीबाग: बड़कागांव रोड़ निवासी एसोसिएट प्रोफ़ेसर सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. Sukalyan Moitra पिता -स्व. सुभाष कुमार मोइत्रा को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय VBU का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संदर्भ में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है साथ ही मोइत्रा को भी इस संदर्भ में पत्र लिखकर सूचित किया है ।
डॉ. सुकल्याण मोइत्रा हजारीबाग के प्रमुख शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय सुभाष कुमार मोइत्रा संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग में 1964 से 1998 तक प्राध्यापक के रूप में सेवा दिए तथा राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष पद से अवकाश प्राप्त किए। उनके दादा स्वर्गीय प्रोफेसर ज्ञानेंद्र नाथ मोइत्रा, संत कोलंबा महाविद्यालय, में 1912 से 1942 तक प्राध्यापक के रूप में सेवा दिए तथा इतिहास विभाग के अध्यक्ष पद से अवकाश प्राप्त किए। माता स्वर्गीय कृष्णा मोइत्रा 1971-78 तक तक माउंट कार्मल स्कूल में तथा 1978 से 2003 तक तक सेंट जेवियर स्कूल मे सेवा दी तथा प्लस टू की वाइस प्रिंसिपल के रूप में अवकाश प्राप्त की। मोइत्रा सन् 1995 से 1996 में अनुराधा महाविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में सेवा प्रारंभ किया। सन् 1996 से 2004 तक संत कोलंबा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सेवा दिए।
सन् 2004 से वर्तमान समय तक स्नातक उत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में कार्यरत है। सन् 2023 से 2025 तक राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन किया। 4 वर्षों तक विश्वविद्यालय के खेल निदेशक के दायित्व पर रहें। वर्तमान में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क एवं जन सूचना पदाधिकारी का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ।