अवैध बालू परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने धरदबोचा
दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया है। यह कार्रवाई बुधवार रात्रि में की गई थी, जब पुलिस ने ग्राम पंचायत पकरी में मोबाइल टावर के समीप से दो ट्रैक्टरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ लिया था।
इस क्षेत्र में अवैध बालू खनन माफियाओं का कार्य प्रगति पर है, जो प्रत्येक दिन शाम ढलते ही दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरों की तादाद नदी की ओर रुख करते हैं। यह अवैध बालू परिवहन कनहर नदी और मलिया नदी के क्षेत्र में किया जा रहा है।
पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ने के बाद थाने ले जाकर खड़ा कर दिया है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि क्षेत्र में अवैध बालू का खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन माफियाओं व परिवहन करने वाले लोगों में हड़कंप मची हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अवैध बालू परिवहन करने वाले लोगों की अवैध करतूतों से रात्रि में सोना और दरवाजे के सामने बंधी मवेशियों पर खतरा का डर नींद उड़ाकर रख देता है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह