नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज। ब्यूरो हजारीबाग
रामनवमी एवं महावीर जयंती के अवसर पर लगेगा रक्तदान शिविर
हजारीबाग:वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा रामनवमी एवं महावीर जयंती के शुभ अवसर पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन 4 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से किया जा रहा है सभी रक्तदाताओं से अनुरोध कि वे इस रक्तदान शिविर में भगवान महावीर केजियो और जीने दो के सिद्धांत को अपनाते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दें । वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त लोगों को महावीर जयंती एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए इस रक्तदान शिविर में भाग लेने की विनती की है”।