कार्यकारी पार्षद वरिष्ठ सहारनपुर के नेता मंसूर बदर नगर निगम के आयुक्त से मिलते हुए
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षदों के दल के नगर और 32 गांवो में सफाई कर्मचारियों की पूर्ति हेतू,हाउस टैक्स के GIS सर्वे को समाप्त करने हाउस टैक्स में पारदर्शिता से tax लगाने, बढ़ती गर्मी में सार्वजनिक चौराहों पर प्याऊ/फ्रिज की व्यवस्था मानक मयू में श्मशान घाट और दबनी वाला कब्रिस्तान में सड़क के लिए नगर आयुक्त और मेयर को सौंपे पत्र बोले नगर आयुक्त जल्द होगी सारी व्यवस्था!
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षदों के दल ने मेयर और नगर आयुक्त को पत्र सौंपे पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि नगर और 32 गांवो में सफाई कर्मचारियों की बेहद कमी है उनके वार्ड 43 मात्र 16 कर्मचारी रह गए है अविलंब सफाई कर्मचारियों की पूर्ति हो,हाउस tax में GIS सर्वे के नाम पर जो कई 100 गुना टैक्स लोगो पर लगा दिया है उसका कार्यकारणी और बोर्ड की मीटिंग में भी विरोध किया गया उसको अविलंब समाप्त किया जाए पार्षद मंसूर बदर ने कहा की जब अभी 12.5% हाउस tax नगर और 32 गांवो के घरों पर बढ़ा दिया गया है तो gis का क्या औचित्य है??? मंसूर बदर ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर और 32 गांवो के सार्वजनिक चौराहों पर निगम द्वारा प्याऊ/फ्रिज की व्यवस्था के लिए कहा पार्षद समीर अंसारी ने मानक मयू में श्मशान घाट को बनवाने और पार्षद सईद सिद्दीकी ने स्ट्रीट लाइट और मेन रोड की टाइल्स ठीक करवाने की बात की पार्षद जफर अंसारी ने सफाई कर्मचारियों की पूर्ति और पार्षद इजहार मंसूरी ने दर के कामों में पुलिया सड़क के निर्माण की बात की पार्षद रईस पप्पू ने अंबाला रोड पर कूड़ा घर हटवाने की मांग की नगर आयुक्त संजय चौहान ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही सारे काम पूरे होंगे इससे पहले ईद उल फितर पर बेहतर व्यवस्था के लिए पार्षदों ने मेयर और नगर आयुक्त का आभार प्रकट किया इस मौकेपर। पार्षद आसिफ अंसारी,पार्षद गुलज़ेब खान,पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद ऐडवोकेट जावेद पार्षद मोहर्रम अली पप्पू सहित दर्जन भर पार्षद मौजूद रहे!
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़