खबर सहारनपुर मंडल से
पुलिस अधीक्षक यातायात व संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा यातायात सभागार में गन्ना मिल प्रबन्धकों, मिल पर गन्ना परिवहन करने वाले ट्रान्सपोर्टर व वाहन चालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
अवगत कराना है आज दिनांक 08.04.2025 को पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे तथा संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री सुशील मिश्रा तथा प्रभारी उ0नि0 याताया श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा गन्ना मिल प्रबन्धकों, मिल पर गन्ना परिवहन करने वाने ट्रान्सपोर्टर व वाहन चालकों के साथ रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर स्थित यातायात सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग पूर्णतः प्रतिबन्धित है अतः गन्ने का परिवहन करने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक गन्ने का ढुलाई न करें तथा निर्धारित उंचाई तक ही गन्ना भरें। ओवरलोडिंग करने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है तथा जान-माल का खतरा बना रहता है इसलिये सभी यातायात के नियमों का पालन करें, माल वाहनों को निर्धारित गति-सीमा मे चलाये, गन्ने का परिवहन करने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाये जिससे रात्रि के समय वाहन दूर से दिखाई दे तथा दुर्घटना का जोखिम कम हो सके। यातायात नियमों का पालन न करने वाले तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़