नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
पीएम आवास योजना ग्रामीण 2.0 आवास प्लस सर्वेक्षण कार्य हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक
हजारीबाग: पीएम आवास योजना ग्रामीण के 2.0 आवास प्लस सर्वेक्षण कार्य में जेएसएलपीएस एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मियों के साथ उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आवास वैसे योग्य परिवारों का सर्वेक्षण किसी भी परिस्थिति में ना छूटे इस कार्य के लिए आंगनबाड़ी सेविका एवं जेएसएलपीएस के सक्रीय महिलाओं को जिला के प्रत्येक ग्राम एवं टोला में चिन्हित करने का कार्य 22 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीआरडीए निदेशक मां देव प्रिया के द्वारा भी कई निदेश दिए गए।