खबर सहारनपुर के थानों से
थाना गंगौह,थाना फतेहपुर,थाना देहात कोतवाली,थाना नानौता,थाना कुतुबशेर,थाना बेहट,कोतवाली नगर,थाना नकुड,थाना सदर बाजार एवम थाना नागल प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमे लगातार कामयाबी की और,स्मेक तस्कर गिरफतार
इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने लाल मस्जिद के पास से पकड़ा एक बड़ा स्मेक तस्कर,102 ग्राम अवैध स्मेक बरामद,इस नशा तस्कर का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला
थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक जिलाबदर बदमाश,भेजा जेल
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने छेड़छाड़ के मामले के एक शातिर वारंटी को किया गिरफतार
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया की पुलिस टीमो की क्षेत्र के शांत माहौल में अशांति फेलाने वाले 4 लोगों का शांतिभंग में किया चालान
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम ने पकड़ा,दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला,पोक्सो एक्ट भी लगाई गई
थाना बेहट प्रभारी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए किए 2 शातिर वारंटी गिरफ्तार
कोतवाली नगर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम को भी मिली जबरदस्त कामयाबी,गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार बदमाश गिरफतार
थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम की पुलिस टीमें भी लगातार कामयाबी की और,12 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ शराब तस्कर गिरफतार
थाना सदर बाजार प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने एक महिला को दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले को किया गिरफतार
थाना नागल प्रभारी रमेश चन्द्र की पुलिस टीम की एक शातिर वारंटी पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराध करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान,पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराध करने वालों पर पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का कड़ाई के साथ हमेशा पालन करने वाले थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने अपने अपनी एक बडी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल अमित कुमार,अजीत,सचिन चौहान,रिजवान एवम कांस्टेबल रिंकू के साथ लाल मस्जिद के पास चेकिंग के दौरान एक बड़े स्मेक तस्कर मुस्तफा उर्फ टोटा पुत्र रशीद अहमद निवासी मौहल्ला गुजरान कस्बा गंगौह को स्मेक के साथ उस समय पकड़ा,जब यह नशा कारोबारी चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखते ही उल्टे पांव तेजी के साथ भागने लगा,जिसका साहसिक पुलिस टीम ने काफी दूर तक पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान इस नशा कारोबारी को धर दबोचा।जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 102 ग्राम अवैध स्मेक देख पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गए।आपको बता दें,कि यह नशा कारोबारी तीन बार एनडीपीएस एक्ट के साथ साथ,चोरी एवम प्राण घातक हमले के आरोप मे जेल जा चुका है।इसके अलावा थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुनील यादव ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए यूपी गुंडा एक्ट में माननीय न्यायालय से 6 माह के लिए घौषित जिलाबदर बदमाश सलमान पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद को आज फतेहपुर कलियां रोड से गिरफ्तार किया गया।आपको बता दें,कि यह बदमाश सलमान जिसके विरुद्ध संगीन धाराओं में अनगिनत मुकद्दमे थाना बेहट एवम थाना फतेहपुर में दर्ज है,इसलिए माननीय न्यायालय द्वारा इसे 6 माह के लिए जिला बदर किया हुआ था।बावजूद इसके यह सहारनपुर की सीमा पाए जाने पर इसकी गिरफ्तारी हुई।जबकि थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए छेड़छाड़ मामले एक शातिर वारंटी सोनू उर्फ शिवा उर्फ सांचा पुत्र सत्यपाल सैनी निवासी वर्धमान कालोनी को बार बार दी गई दबिशो के बाद उसके घर से किया गिरफतार।इसके अतिरिक्त थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम नीरज सिंह एवम बिजेंद्र पास सिंह ने एक बार फिर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए चार लोगो इन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह,रोहित पुत्र इन्द्र सिंह ,पिंटू पुत्र अनगपाल एवम मिंटू पुत्र अनंगपाल सभी निवासी ग्राम अनंतमऊ का शांतिभंग में किया चालान।आपको बता दें,कि यह सभी लोग आपस में लड झगड़कर क्षेत्र के शांत माहौल में खलल डालने की कोशिश कर रहे थे,जिन्हें थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की पुलिस टीम ने पकड़कर सभी का शांतिभंग में किया चालान।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बडी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम देने वाले एक वहशी दरिंदे दिलवेज पुत्र अखलीम निवासी इन्द्रा चौक गली नम्बर 3 को ग्रीन पार्क के पास से किया गिरफतार।जिस पर अन्य धाराओं के साथ साथ पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत भी कार्रवाई की गई। जबकि थाना बेहट प्रभारी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अजयवीर सिंह ने भी अपनी पुलिस के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए 2 शातिर वारंटियों ललित कुमार पुत्र नकली निवासी द्वारिका सिटी थाना रामपुर मनिहारान एवम रियाजुल पुत्र जिंदा हसन निवासी नौगांवा थाना मिर्जापुर को अलग अलग दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।जबकि कोतवाली नगर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम उपनिरीक्षक मान सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान कोतवाली नगर में अमन पैलेस के पास से गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे एक बदमाश वकील अहमद पुत्र जरीफ निवासी मौहल्ला झोटेवाला चिलकाना रोड थाना मण्डी को किया गिरफतार।इस बदमाश का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इसके अलावा थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक शिवम् चौधरी ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान ईदगाह रोड कस्बा नकुड के पास से एक शराब माफिया दानिश पुत्र खालिद निवासी नई बस्ती कस्बा नकुड को 12 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ उस समय पकड़ा,जब यह शराब तस्कर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखते ही उल्टे भागने लगा,जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी के दौरान पकड़ लिया।और यही नही थाना सदर बाजार प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने भी अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसे वहशी दरिंदे शुभम पुत्र अशोक कुमार निवासी न्यू शारदा नगर,चून्ना भट्टी रोड टेलिफोन एक्चेज वाली के बराबर वाली गली को उसके घर दबिश देते हुए गिरफ्तार किया,जिसके द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के साथ साथ जान से मार डालने एवम सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर विडियो वायरल करने की धमकी देना तथा फरार हो जाना।महिला द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के बाद ही पुलिस ने इस वांछित अभियुक्त को पकड़ा।इसके थाना नागल प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने सुभाष सिंह ने अपनी सहयोगी टीम के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी कदीम पुत्र महमूद निवासी ग्राम पहाड़पुर को किया गिरफतार।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़