इंडियन टीवी न्यूज़ जिला प्रभारी डॉक्टर इकराम
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन। हिमांशु तायल नगर अध्यक्ष, ख़िज़र अहमद नगर महासचिव, शाहनवाज अहमद बने नगर उपाध्यक्ष।
जी हां आईरा के जिला अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पत्रकार हिमांशु तायल को सौंपी है। वहीं युवा पत्रकार अहमद को नगर महासचिव और पत्रकार शाहनवाज अहमद को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर पत्रकार डॉ आफताब नोमानी, शहज़ाद नोमानी, नौशाद मुल्तानी, नईम सिद्दीकी, टी एस मलिक, जीशान नजीबाबादी, आकिफ हुसैन उर्फ अक्की, शाकिर अली, मुशर्रफ अली, शहज़ाद मलिक, गुलज़ार एडवोकेट, सोनू आदित्य, शेर अली सहित इत्यादि पत्रकार मौजूद रहे।