नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
सरिया अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती से त्राहिमाम, जनप्रतिनिधि से पहल की मांग
तत्काल संज्ञान ले विभाग नहीं तो होगा मुख्य मार्ग अनिश्चितकालीन जाम
हजारीबाग/गिरिडीह: गर्मी का समय आते ही बिजली विभाग प्रत्येक वर्ष की भांति बिजली की भारी कटौती करने लगा है. जिससे गिरिडीह के सरिया व बगोदर प्रखंड के लोग त्रस्त है!
व्यवसायी वर्ग के लोगों को अपने कार्यो में कठिनाईयां हो रहीं है, साथ ही बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रहीं है!
जिससे रात में, कड़कती दोपहर में मनचाही कटौती से लोगों में आक्रोश पनप रहा है!
इस बाबत मानवाधिकार संगठन (एच सी एफ) के अध्यक्ष विशाल गंभीर व गिरिडीह के जिला सचिव रंजीत कुमार ने बताया कि विभाग इसपर जल्द सुधार करें, व पहले की तरह सामन्य विद्युत बहाल करें, अन्यथा तीन दिनो मे ऐसा न होने पर सरिया बगोदर क्षेत्र की तमाम आम जनता सैंकड़ों की संख्या,बगोदर-सरिया- दुमका मुख्य मार्ग को अनिश्चितकालीन बाधित करने पर बाध्य होगी, इसकी पूरी ज़वाब देही विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी जिन्होंने रांची से बैठे यह फरमान जारी किया है.