खबर सहारनपुर की बेहट तहसील से
सहारनपुर: रायपुर में अवैध दुकानों पर बुलडोजर, पुलिस तैनात
सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में सिंचाई विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सड़क किनारे विभाग की जमीन पर बनी अवैध दुकानों को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।
सिंचाई विभाग की टीम भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ रायपुर पहुंची। अवैध दुकानों को हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन जिन दुकानदारों ने चेतावनी के बावजूद निर्माण नहीं हटाया, उनके खिलाफ बुलडोजर चल रहा हैं। मिर्जापुर थाना प्रभारी अजय कुमार भारी पुलिस बल और पीएसी जवानों के साथ मौके पर मौजूद हैं।
इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कई लोग स्वयं अपनी दुकानें हटा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
यह कार्रवाई सिंचाई विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मिर्जापुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित की है। रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़