केशव साहू जिला राजनादगांव
विगत वर्ष अछोली डोंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थी रेणुगोपाल वर्मा पिता श्री चमन वर्मा ने मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित तानसेन समारोह 2023 में सामूहिक तबला वादन में 1500 वादकों के साथ एक साथ तबलावादन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था
साथ ही यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा गोवा में आयोजित 8th GOLD CUP चैंपियनशिप 2024 में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल मिला था इस तरह इनके अनेकों प्रतिभा के धनी रेणुगोपाल को डोंगरगढ़ के लोकप्रिय विधायिका हर्षिता स्वामी बघेल ने मोमेंटो देकर उत्साहवर्धन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिए
इस अवसर पर रेणुगोपाल के माता पिता दादी के अलावा चुम्मन दास साहू संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमिटी जिला राजनांदगांव जगदेव साहू व अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे