सहारनपुर नगर विधानसभा प्रभारी समाजवादी पार्टी टिंकू अरोड़ा ने भगवान परशुराम शोभायात्रा में स्वागत करते हुए
परशुराम जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत
सहारनपुर; भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का समाजवादी पार्टी के नगर विधानसभा प्रभारी व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ भव्य स्वागत किया। कोर्ट रोड स्थित हिंदी सोफिया मीडियम के पास पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। ब्राह्मण व त्यागी समाज के प्रबुद्धजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पेयजल व प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में फैसल सलमानी, मुस्तकीम राणा, वासिल तोमर, शुभम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़