ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने शुरू कराया रपटा पुल का नवीनीकरण कार्य की शुरुआत हो चुकी
क्षेत्र पंचायत सदस्य मेराज अहमद बीडीसी नूरपुर,
प्रतापगढ़।मान्धाता – आजादी के सत्तर साल बाद भी जिस क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक अदद पुल उपलब्ध नहीं था उस क्षेत्र के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने रपटा पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है रपटा पुल के निर्माण कार्य की खबर लगते ही नूरपुर , पुरैला सहित आसपास के ग्राम सभा के लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी, चंद दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद अपने साथियों के साथ पुरैला, नूरपुर सहित अन्य ग्राम सभा के लोगों के बीच पहुंचकर बकुलाही नदी पर आवागमन को लेकर हो रही जनता ने नूरपुर पुरैला के बीच बकुलाही नदी पर पुल न होने से बताया था कि स्कूली बच्चों, मरीज और अंतिम संस्कार के जनाजा ले जाने में बहुत समस्या आती है, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने एक सप्ताह पूर्व मौके का जायजा कर लोगों को रपटा पुल के निर्माण का भरोसा दिलाया था आखिरकार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद अपने वादे पर खरे उतरते हुए नूरपुर पुरैला के बीच बकुलाही नदी पर रपटा पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया/ स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं गांव के लोगों ने बताया कि हम सभी की कई पीढ़ियां इस समस्या को लेकर परेशान थी और हमें आठ से दस किलोमीटर घूमकर देलहूपुर, मऊ आइमा पहुचना पड़ता था आजादी के सत्तर साल बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर हम सभी को आवागमन के लिए रपटा पुल का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है जिससे हम सभी गांव के लोगों का आवागमन सुलभ होगा और समय भी बचेगा, नूरपुर पुरैला सहित आसपास गांव के लोगों ने इस रपटा पुल के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का आभार व्यक्त किया। निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे। मेराज अहमद बीडीसी क्षेत्र पंचायत सदस्य नूरपुर, खालीज फिरोज प्रधान,बताया कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। राम मगन विश्वकर्मा -स्पेशल रिपोर्टर-ऑल इंडिया, इंडियन टीवी न्यूज़