नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
जनप्रतिनिधियां बिचौलियों का काम कर हमारी हेमंत सरकार को बदनाम करने में लगी है।
इसमें एक-एक अधिकारीयों को नापा जाएगा – छत्रधारी प्रसाद
हजारीबाग: दारू प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष छत्रधारी प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार झामुमो की सरकार धरातल पर ऐसे ऐसे कार्य कर रही हैं, जिससे अन्य पार्टी दल के नेता हताश और परेशान हो रहे हैं। वहीं जिला के सभी प्रखंडों में भ्रष्टाचार का बाजार बना हुआ है । सरकार सख्त मनाही करके रखी है ₹1 किसी भी अधिकारी को नहीं देना है। और हर कार्य को ईमानदारी के साथ अफसर को करने का आदेश दिया गया है। पर यहां दारू प्रखंड में इस तरह का कार्य किया जा रहा है। जिससे प्रखंड के गांव-गांव के गरीब गुरबा जन हताश और परेशान है । जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है । मैं चाहे जमीन मोटेशन या रसीद काटने संबंधित मामला हो। आवास संबंधित मामला हो, पेंशन संबंधित मामला हो, राशन कार्ड संबंधित मामला हो , विधवा पेंशन , बिद्धवा पेंशन हो चाहे नरेगा कार्य हो, 15वीं वित्तीय हो जो कार्य किया जा रहे हैं । पता चल रहा है भारी भरकम रिश्वत कमीशन के रूप में प्रखंड अधिकारियों और प्रतिनिधियों द्वारा लिया जा रहा है। इस बात को मैं अपनी हेमंत सरकार को अपनी पार्टी की सरकार झामुमो की सरकार को बताने का पूरा कोशिश करूंगा। और प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में जो भी भुमिका निभाई जा सके निभाऊंगा। बताना चाहूंगा मेरी पार्टी हर एक गरीबों, आशहायियों,बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं ,माता – बहनों सभी का दु:ख को हल करने में लगी है । और तरह-तरह के युवाओं के रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है । पर प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों, भ्रष्टाचार्यों का अड्डा बना हुआ है। इसे नज़र अंदाज नहीं किया जाएगा । जिस प्रकार से हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। और बदनाम करने में लगी है। इसका जवाब हर एक को देना होगा। भ्रष्टाचार को दूर करना होगा। अधिकारियों को खदेड़ना होगा, कहा। प्रसाद ने आगे कहा की यहां जैन महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पतियां बिचोलियों का काम कर रही है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। इसका भी जवाब प्रखंड के अधिकारियों को देना होगा जवाब नहीं देने पर नापे जाएंगे।