वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के दिशा निर्देश पर एवम पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल के कुशल निर्देशन में माॅक ड्रिल व कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत शहर से लेकर देहात तक पुलिस ने किया पैदल मार्च, आमजन को दिया सुरक्षा का पुरा भरोसा
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी ने आज भारी पुलिस बल के साथ अति संवेदनशील क्षेत्रो में किया पैदल मार्च साथ ही साथ इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी ने पेदल मार्च के दौरान लोगों से सीधा सम्पर्क साथ दिया सुरक्षा का पुरा भरोसा कोई भी झूठी अफवाह ना फेलाए और ना ही सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करे,नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई : चन्द्रसेन सैनी
एसएसपी रोहित सिंह सजवान के दिशा निर्देश पर एवम एसपी सिटी व्योम बिंदल के कुशल निर्देशन में माॅक ड्रिल के चलते थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी ने आज भारी पुलिस बल के साथ उतरे सड़कों पर,किया पेदल मार्च। संवेदनशील क्षेत्रो में पेदल गस्त के दौरान इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है,कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करे एवम डर का भाव मन में मत लाए,क्योंकि पुलिस आपके दुख सुख की साथी है,उन्होंने यह भी कहा,कि किसी भी प्रकार की झूठी अफवाह ना फैलाए तथा सोशल मीडिया पर भी कोई आपत्तिजनक पोस्ट ना डाले,नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रो में पेदल मार्च के दौरान आमजन को भी दिया सुरक्षा का पुरा भरोसा।उनका यह पेदल मार्च बेहट रोड के अनेक ग्रामीण क्षेत्रो से होता हुआ जनता रोड एवम अति संवेदनशील कालोनियों से निकलता हुआ थाना देहात कोतवाली पर समाप्त हुआ। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा
रिपोर्टरमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़