दुद्धी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दुद्धी सोनभद्र – पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 63 वर्षीय अभियुक्त हदीश पुत्र मुहम्मद हमीद निवासी ग्राम दीघुल थाना दुद्धी को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त हदीश को 12 मई 2025 को रात साढ़े 9 बजे अमवार टैम्पो स्टैंड के पास कस्बा दुद्धी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-12/2025 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, 1955 व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 थाना दुद्धी,
– मु0अ0सं0-136/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 थाना दुद्धी ,मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ,मु0आ0 अजय कुमार यादव आदि शामिल रहे ।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में दुद्धी पुलिस टीम ने अभियुक्त को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह