राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
आंगनबाड़ी केन्द्र महाराणा प्रताप वार्ड में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
कटनी // – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जितेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मंगलवार को महाराणा प्रताप वार्ड आंगनबाड़ी केन्द्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में सुमित शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को उनके अधिकारों से जागरूक किया। साथ ही अपराध पीड़ित प्रीतिकर योजना, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090, नालसा टोल फ्री नम्बर 15100, नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही हर्षित बिसेन जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी समस्या के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क कर सकते है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पैरालीगल वालेंटियर, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारी राज निवास पाण्डेय, अंकित रिछारिया उपस्थित रहे।।