जनपद फतेहपुर ।।
भाकियू टिकैत गुट के अनिश्चितकालीन धरने में सुखीराम ने शुरू की भूख हड़ताल ।।
मांग पूरी होने के बाद ही भूख हड़ताल तोड़ने की चेतावनी ।
बिंदकी फतेहपुर।:-
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के अनिश्चितकालीन धरने के नौवें दिन यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठ गए बाकी यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य भी धरना स्थल में उनका साथ देने के लिए बैठे रहे। यूनियन के नेताओं ने कहा जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होंगी यह अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा यूनियन के लोग आर पार की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे
खजुहा ब्लाक क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुटका अनिश्चितकालीन धरना लगातार नौवें दिन जारी रहा शुक्रवार को नौवें दिन यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री ने धरना स्थल पर ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांग पूरी नहीं होंगी वह भूख हड़ताल समाप्त करने वाले नहीं है उनके साथ धरना स्थल पर यूनियन के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे बताते चलें कि 1 दिन पहले गुरुवार को यूनियन के लोगों ने सैकड़ों भेड़ों के साथ भवानीपुर गांव से बिंदकी की ओर कूच करने के लिए जुलूस निकाला था पुलिस बल ने कई बार रास्ते में रोकने की कोशिश की लेकिन यूनियन के लोग नहीं माने जुलूस खिदिरपुर गांव जय गुरुदेव मंदिर तक पहुंच गया था तभी जानकारी होने पर एसडीएम विजय शंकर तिवारी पहुंचे थे और आश्वासन दिया था कि उनकी सभी मांगे पूरी होंगी यूनियन के लोग अपना जुलूस तो वापस कर दिया था लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होंगी भवानीपुर गांव में धरना जारी रहेगा उसी क्रम में शुक्रवार को धरना जारी रहा तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम भूख हड़ताल में बैठ गए बताते चलें कि यूनियन के लोगों की मांग है कि खजुहा ब्लाक के मण्ड राव गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है उसको रोकने का काम किया जाए गांव में बनी पानी की टंकी 20 साल से बंद पड़ी है उसको ठीक करा कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए उतना ही नहीं टंकी परिसर में जो बाजार लगती है वहां से बंद कराया जाए तथा रामलीला मैदान में बाजार लगवाने का काम किया जाए यह भी मांग है कि सरकंडी चौकी में पुलिस बल तैनात किया जाए काशीराम कॉलोनी वे कई लोग अवैध ढंग से रह रहे हैं उन को हटाया जाए तथा पात्र लोगों को कालोनिया आवंटित की जाए यूनियन की मांग है कि बिंदकी बाईपास महज सौ मीटर पिछले 10 वर्ष से अधूरा पड़ा है लेकिन शासन प्रशासन के लोग कोई कार्य नहीं कर रहे हैं जिसके चलते बिंदकी कस्बे के अंदर जाम लगता है दुर्घटनाएं होती हैं और अक्सर मौत का शिकार भी लोग हो जाते हैं अतः जल्द बाईपास बनवाने का काम किया जाए इसके अलावा सरकारी गेहूं क्रय केंद्र में जिन किसानों ने गेहूं भेजा है उनका भुगतान जल्दी किया जाए नहर में पानी चालू किया जाए इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकट गुटके तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम के अलावा यूनियन के खजवा ब्लॉक अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह चंदेल उर्फ अंगद सिंह चंदेल तथा यूनियन के बृजेंद्र सिंह परिहार देवदत्त गिरी धर्मराज जगरूप बाबू सिंह अहमद कमलेश कुमार अशोक कुमार अच्छेलाल मेवा कल्लू जवाहरलाल सुरेंद्र रामसखी देवी मोहित राकेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।।