पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परिक्षेत्र के संस्था प्रधानों की बैठक आयोजित
बानसूर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चूला परिक्षेत्र के संस्था प्रधानों की मासिक बैठक सोमवार को प्रातः10 बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याण नगर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षत पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी महताब सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में इस्माइल कार्यक्रम, टीकाकरण प्रगति, पालनहारयोजना, मिड डे मील कार्यक्रम, निशुल्क पुस्तक वितरण योजना, निशुल्क गणवेश वितरण योजना, नामांकन, ठहराव एवं गुणवत्ता ,आंगनवाड़ी समन्वयन, पेयजल व्यवस्था ,खेल मैदान, बिजली व्यवस्था, अतिक्रमण, शालादर्पण अपडेशन ,आओ घर से सीखे, शिक्षा दर्शन, शिक्षा वाणी ,गृह कार्य योजना, साप्ताहिक शनिवारीय क्विज प्रतियोगिता एवं हवामहल कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया एवं दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।उक्त बिंदुओं से संबंधित सूचनाएं भी प्राप्त की गई ।बैठक में सरपंच प्रतिनिधि पूर्ण चंद गुर्जर ,विद्यालय भामाशाह मामचंद तथा पूर्व एसएमसी अध्यक्ष सुखराम चौधरी उपस्थित थे। सरपंच प्रतिनिधि एवं विद्यालय भामाशाह का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया ।
बैठक में व्याख्याता अजय यादव, महीपाल यादव, गिर्राज मीणा,रामावि गुवाड़ा के प्रभारी रूपचंद लखीवाल, राजकीय उप्रावि रघुनाथपुरा के प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह यादव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मांढा की प्रधानाध्यापिका सरोज चौधरी ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्वाला हूण की ढाणी के प्रधानाध्यापक रामनारायण सैनी सहित स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान शक्ति प्रकाश यादव व विद्यालय के शिक्षक मनोज सोनी,ताराचंद मीणा, भूप सिंह योगी, अनिता यादव उपस्थित थे।
सरपंच प्रतिनिधि ने विद्यालय के बाहरी क्षेत्र में किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का आश्वासन दिया तथा विद्यालय के लिए स्वतंत्र पेयजल की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करने का वचन दिया एवं 10 जुलाई को ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर उसमें विद्यालय की समस्याओं को रखने एवं उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक के पश्चात समस्त संस्था प्रधान एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय के प्रांगण में एक एक पौधा भी लगाया गया। जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय विद्यालय के स्टाफ द्वारा ली गई।
:::::: महेंद्र कुमार ब्यूरो रिपोर्ट चूला बानसूर