Home » पूर्व मुख्यमंत्री मा. कमलनाथ जी एवं छिंदवाड़ा सांसद मा. नकुलनाथ जी के निर्देश में आदिवासियों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश ,,,,,,पूर्व मुख्यमंत्री मा. कमलनाथ जी एवं छिंदवाड़ा सांसद मा. नकुलनाथ जी के निर्देश पर आज भोपाल में आदिवासी विधायको के प्रतिनिधि मंडल ने देवास के नेमावर मेंआदिवासियों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग , छिंदवाड़ा के तामिया में मलालढाना की घटना की निष्पक्ष जांच एवं पूर्व विधायक मनमोहनशा बट्टी की मृत्यु की सी बी आई से जांच की मांग के साथ मैंने एवं भैसदेही विधायक श्री धरमु सिंह सिरसाम, घोड़ाडोंगरी विधायक श्री ब्रम्हा भलावी, शहपुरा विधायक श्री भूपेंद्र मरावी, पांढुर्णा विधायक श्री नीलेश उइके ने पुलिस महानिदेशक म.प्र. शासन भोपाल से मुलाकात कर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।