शनिअमावस्या पर्व पर शनि मंदिर रहेगा बन्द कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कमेटी ने लिया फैसला
नौगाँव | शनिवार को शनिमंदिर शनि अमावस्या में रहेगा बन्द कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शनिमंदिर की कमेटी ने लिया फैसला शनिमंदिर के संयोजक सुशील कुमार वैद्य ने बताया कि अभी कोरोना खत्म नही हुआ है कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है और अमावस्या के दिन भीड़ काफी ज्यादा होती है और उसमें कोरोना की गाइड लाइन का पालन कराना असंभव है जिसको ध्यान में रखते हुए शनि अमावस्या के दिन शनिमंदिर की कमेटी ने ये अहम फैसला लिया है कि शनि अमावस्या के दिन शनिमंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बन्द रहेगा न ही यज्ञ, भंडारा,प्रसाद वितरण , महाआरती आदि कार्यक्रम सम्पन्न नही होंगे
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर