प्राचीन शिवाजी तालाब भीटा कब्जा की हुई जांच, अवैध कब्ज़ा हटाए जाने का निर्देश
दुद्धी सोनभद्र ।स्थानीय प्राचीन शिवाजी तालाब पर अवैध कब्जे को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। तहसीलदार अमित कुमार ने जांच के बाद पाया कि तालाब के भीटा पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।
तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि प्राचीन तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अवैध कब्जाधारी कब्जा नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कब्जा हटाने की जिम्मेदारी कब्जाधारी की होगी।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अवैध कब्जाधारियों को कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे में कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इन मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह