कार्य में लापरवाही के मामले में दुद्धी कस्बा के चौकी प्रभारी निलंबित
दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शुक्रवार की रात्रि लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी की घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कस्बा चौकी के प्रभारी सुभाष चंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा चोरी की घटना के बाद तत्काल बड़ा एक्शन लेने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि वरिष्ठ उप निरीक्षक के द्वारा गस्त पर जाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद गस्त पर नहीं गए ,जिससे यह कार्रवाई की गई ।
पुलिस चोरी की घटना का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
ग्रामीणों में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने
चोरों को पकड़ कर चोरी का खुलासा किए जाने की मांग किया है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह