जनपद फतेहपुर ।।:-
महंगाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकट गुट ने किया प्रदर्शन ।।
सड़क किनारे खड़े होकर सामने रखें गैस सिलेंडर ।
केंद्र व राज्य सरकार विरोधी लगाए गए जमकर नारे ।
बिंदकी फतेहपुर ।।:-
लगातार गैस डीजल पेट्रोल तथा अन्य वस्तुओं की बढ़ती महंगाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकट गुट के लोगों ने गैस सिलेंडर के साथ सड़क किनारे खड़े होकर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार विरोधी जमकर नारे लगाते हुए कहा कि यदि इसी तरह महंगाई बढ़ती रहे तो यूनियन के लोग केंद्र व राज्य सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोगों ने लगातार गैस डीजल पेट्रोल तथा विभिन्न वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोगों ने भवानीपुर गांव में सड़क किनारे खड़े होकर अपने सामने खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार पेट्रोल डीजल तथा गैस सहित तमाम प्रकार की वस्तुओं की कीमतें बढ़ती जा रही है लोगों का जीना हराम हो रहा है यही हाल रहा तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा इसी समस्या को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल ने कहा कि यदि सरकार ने लगातार बढ़ती कीमतों पर काबू नहीं किया किंतु कम नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोग चुप बैठने वाले नहीं है सड़कों पर उतर कर ईट से ईट बजाने का काम करेंगे और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों को सत्ता से बाहर करने का काम भी करेंगे इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकै त गुटके तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम के अलावा खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह तहसील उपाध्यक्ष रज्जन सिंह इक लाखअहमद रामाधार राम नरेश बाबू सिंह राकेश कुमार देवदत्त गिरी सहित सैकड़ों भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे ।।:-
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।।