बोकाजन रेलवे स्टेशन से सीमेंट के बैग लेकर भारी ट्रक ओवरलोड होकर लगातार चल रहे हैं। बोकाजन नगरपालिका बोर्ड के अनुसार यह सड़क 50 से 60 टन भार वहन के योग्य नहीं है, फिर भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ लोग नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से ओवरलोड ट्रकों का आवागमन करवा रहे हैं।
यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी होने के कारण अत्यंत व्यस्त रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब स्थानीय स्कूलों के बच्चे स्कूल जाते और वापस आते समय इन्हीं भारी वाहनों के बीच से गुजरते हैं। जब हमारे समाचार चैनल ने छात्रों से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें रोजाना खतरे का सामना करना पड़ता है।
बोकाजन शहर की आम जनता ने असम सरकार और स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि इस अवैध और खतरनाक ओवरलोड ट्रक परिवहन को तुरंत रोका जाए, ताकि बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रिपोर्ट: दुलु दत्ता, ब्यूरो चीफ, करबी आंगलोंग, असम