दुद्धी सोनभद्र । कोतवाली क्षेत्र के गड़दरवा गांव में 10 वर्षीय बालक सूर्य प्रताप पुत्र संजय कुमार छत की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे हुई, जब बालक छत से नीचे उतर रहा था कि पैर फिसलने के कारण सीढ़ियों से गिर गया।
घटना के बाद परिजनों ने बालक को घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम बालक की स्थिति पर नजर रखे हुए है और उचित इलाज कर रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह