नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
विभावि के फिजियोथेरेपी विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन
रक्तदान एक महान सेवा कार्य है: कुलपति
विद्यार्थियों ने 32 यूनिट रक्त दान किया
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के फिजियोथेरेपी विभाग में मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने किया। इस अवसर पर निर्देशक प्रोफेसर यशवीर जग्गी ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कुल 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं में अमूल्य योगदान देगा। वहीं रक्तदान करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में संजय कुमार यादव, सत्यम, सईद, अरिबा, कौसर, पलक पांडे, अभिषेक सूर्यांशु, आलिया एवं आसिफ ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की।
शिविर को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक डॉ. राहुल कुमार, डॉ. मेराज नबी सिद्दीकी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अम्बिका गुप्ता, मनोज कुमार साव, तारकेश्वर महतो एवं सूरज कुमार टुरी ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा, रक्तदान एक महान सेवा है। यह निःस्वार्थ भाव से किया गया छोटा सा प्रयास भी किसी के जीवन को बचा सकता है। विश्वविद्यालय ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
शिविर का समुचित संचालन फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा सुनिश्चित किया गया, जिसमें चिकित्सा कर्मियों एवं तकनीकी स्टाफ ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में निर्देशक प्रो. जग्गी ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।