श्री शनिदेव मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया गया श्री शनिदेव का 11 वां जन्मोत्सव
शकलापुरी रोड कृष्णा सिटी कालोनी में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री शनिदेव का 11 वार्षिक जन्मोत्सव
सुंदरकांड के पाठ के साथ साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ व कीर्तन मंडली द्वारा धार्मिक भजनो का गुनगाण कर यहां आए सैकडो भगतो का मन मोह लिया
बाद में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित कमल नयन वेदपाठी के कर कमलों द्वारा हवन यज्ञ पूजा के बाद भगवान शनिदेव को भोग के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
इस मौके पर समिति के पदाधिकारी राकेश सैनी,पुरूषोत्तम शर्मा,राम वर्मा एवम वीरेंद्र जैन ने हवन यज्ञ के दौरान देश की तरक्की की भगवान श्री शनिदेव से प्रार्थना भी की
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री शनिदेव मंदिर सेवा समिति बेहट रोड,शकलापुरी रोड कृष्णा सिटी कालोनी के तत्वावधान में कल श्री शनिदेव भगवान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे 11 वां वार्षिक विशाल भंडारे आयोजन किया गया।इस मौके पर श्री शनिदेव मंदिर सेवा समिति के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों की संख्या में भगवान श्री शनिदेव के भगतो ने भाग लेकर भंडारा ग्रहण किया।सबसे पहले बाहर से आई कीर्तन मंडली ने सुंदरकांड का पाठ किया,उसके बाद धार्मिक भजनो के गुणगान ने यहां आए सैकड़ों भगतों के मन में एक नई धार्मिक भावना जागृत कर दी।साथ ही साथ इस कीर्तन मंडली ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।बाद में यहां आए प्रसिद्ध कथावाचक पंडित कमल नयन वेदपाठी के कर कमलों द्वारा हवन यज्ञ व पूजन भी कराया गया।इस हवन यज्ञ पूजन में समिति के दर्जनों पदाधिकारी रहे मौजूद।बाद में भगवान श्री शनिदेव जी की आरती व भोग के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर श्री शनिदेव मंदिर सेवा समिति के दर्जनों पदाधिकारियों राकेश सैनी, पुरूषोत्तम शर्मा,राम वर्मा, वीरेंद्र जैन, पंडित रंजीत,कुलभूषण,प्रशांत चौहान,आकाश गुप्ता,मुकेश सिंघल,आशीष शर्मा, विरेन्द्र अग्रवाल,शालू कर्णवाल इत्यादि रहे मौजूद।भंडारे भारी संख्या में लोग भंडारा ग्रहण करते देखे गए।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़