महावारी स्वच्छता दिवस” पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र विकास समिति-सोनभद्र
गुरुवार को ग्राम पंचायत “कनछ” के पंचायत भवन में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “महावारी स्वच्छता दिवस” पर कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमे संस्था के निर्देशक राजेश , प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर , चंद्रमा यादव(J.E.- जल विभाग), माया देवी( A.N.M.), कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर , बीना , रौशनी , आशा व आंगनवाड़ी और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राजेश ने बताया कि दैहिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना (समस्या-विहीन होना) ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है।
मुमताज ने संबोधित करते हुए बताया कि महावारी दिवस पर जागरूकता आधारित कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण , शिक्षा को बढ़ाना व आत्मनिर्भर बालिका निर्माण हैं। चंद्रशेखर ने बालक बालिका को एकसमान बताते हुए कौशल के महत्वपूर्ण बिन्दु का व्याख्यान किया और बालिका शिक्षा को संजीवनी बताते हुए, बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकार का व्याख्यान किया ।
बीना व रौशनी द्वारा, प्रश्न उत्तर कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के सम्पूर्ण जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का जवाब दिया गया व सरकार द्वारा हिंसा सम्बन्धित मिशन योजना के बारे में बताया और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बालिकाओं से बात किया।